आरोप: एक मतदाता की दो और उससे ज्यादा बना दी वोटर आईडी!
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर उठ रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों पर एक और गंभीर आरोप लगा है। इस बार उनपर मतदाताओं को लेकर धांधली करने आरोप है। आरोप है कि निर्वाचन अधिकारियों ने एक मतदाता के दो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर उठ रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों पर एक और गंभीर आरोप लगा है। इस बार उनपर मतदाताओं को लेकर धांधली करने आरोप है।
आरोप है कि निर्वाचन अधिकारियों ने एक मतदाता के दो व उससे ज्यादा वोटर आईडी बना दिए हैं। इस आरोप के साथ महामंत्री पद के उम्मीदवार मनोज जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा से भी लिखित शिकायत कर दी है। उनका साफ कहना है कि एक मतदाता के कई वोटर आईडी पर नाम अंकित है। एक ही प्रतिष्ठान के कई वोट बने हैं। यहां तक की मतदाता पर्ची में रशीद नंबर अलग अलग है, लेकिन मोबाइल नंबर कई आईडी में एक ही दर्ज किया गया है। कई मतदाता तो शहर सीमा से बाहर हैं।
ऐसे में उनका इस चुनाव में भाग लेने का ही अधिकार नहीं है। इस प्रकार की ज्यादातर धांधली ट्रांसपोर्ट नगर में देखने को मिली है। इस तरह की अनियमितताओं से साफ है कि निर्वाचन अधिकारी पक्षपात कर रहे हैं। चुनाव केवल औपचारिकता भर किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जांच और दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की है।
अनियमितताएं काफी संख्या में है। दो सौ रुपये प्रति आपत्ति शुल्क है। यदि इतनी अनियमितताओं पर आपत्ति दर्ज कराएंगे तो व्यापारी पर आर्थिक भार पड़ेगा। इस मामले की जांच होनी चाहिए।-मनोज जायसवाल निवर्तमान महामंत्री व उम्मीदवार
-एक ही परिवार के कई सदस्य होते हैं, जो कि व्यापारी हैं। ऐसे में उनके प्रतिष्ठान एक ही रहते हैं, लेकिन वोटरआईडी अलग अलग ही बनेगी। इसी वजह से मोबाइल नंबर भी एक ही रह होंगे। शहर सीमा के बाहर का कोई वोटर है तो आपत्ति दर्ज होगी।-हरीश चंद्र पांडे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
-अग्रसेन धर्मशाला में मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हर मतदाता अपने मत का अधिकार पूरा करेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह से खुद को दूर कर संगठन के विस्तार में भूमिका निभाने के लिए व्यापारी मतदाता स्थल पर पहुंचे।नवीन वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष
बहिष्कार जारी, शहर में गूंजा विरोध का स्वर
-प्रमाण पत्र बंटने के विरोध में चुनाव का बहिष्कार कर रहे व्यापारियों ने शुक्रवार को भी अपना विरोध जारी रखा। उन्होंने शहर में बाजारों में लाउड स्पीकर के साथ बहिष्कार के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा।
ये हो चुके हैं निर्विरोध
पद नाम
अध्यक्ष योगेश शर्मा
कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता
प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना
महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल
महिला सचिव गीता कांडपाल
