देहरादून: युवाओं के आक्रोश से पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूले, सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द कराने की मांग पर अड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया। प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने  दोपहर करीब 12 बजे गांधी पार्क से रैली शुरू की। सीएम आवास के करीब अभ्यर्थियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते ही पुलिस प्रशासन के हाथ …

देहरादून, अमृत विचार। सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया। प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने  दोपहर करीब 12 बजे गांधी पार्क से रैली शुरू की। सीएम आवास के करीब अभ्यर्थियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अभ्यर्थियों को गिरफ्तार करके हटाया गया। देर रात तक अभ्यर्थी गांधी पार्क में डटे रहे।


उत्तराखंड बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि सितंबर माह में करीब 600 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई गई थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। परीक्षा का पैटर्न 90 प्रतिशत तक नया था। जिसका अनुमान भी नही लगाया जा सकता। और किताबें तक बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। परीक्षा में अभ्यर्थी न्यूनतम अंक तक नहीं ला पाए हैं।

बताया कि सहायक लेखाकार की परीक्षा एनएसईआईटी एजेंसी द्वारा कराई जा रही है जो कि एक दागी एजेंसी है और इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भी जांच चल रही है, इसके बावजूद भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की बात न सुनकर इसी दागी एजेंसी से परीक्षा से करवाई। आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड सरकार बेरोजगारों का समय बर्बाद कर रही है। विधानसभा के अंतर्गत निकली ख और ग की भर्ती अपने लोगों लाभ देने के लिए निकाली गई है। जबकि हमारे पास समूह ख के लिए लोक सेवा आयोग और ग के लिए चयन आयोग है फिर भी इन पदों की परीक्षा भी बाहरी एजेंसी द्वारा कराने की तैयारी है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस वैन में बैठे अभ्यर्थी।

अभ्यर्थी धीरेन्द्र परिहार ने बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया था कि परीक्षा वे रदद् कराएंगे, इसके कई दिन बाद भी अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। कहा कि विभिन्न जिलों में लगातार अभ्यर्थी जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे हैं। धरने में रेखा डबराल, ऋतु बिष्ट, दीप, पूजा थपलियाल, लव शर्मा, नीरज बमोल, अंकुश नवानि, अमित त्यागी, पिंकी भट्ट आदि थे।

अनिश्चितकाल धरना रोकने के लिए किया गिरफ्तार
प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना रोकने के किये पुलिस ने अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। इस दौरान अभ्यर्थियों की पुलिस से काफी बहस हुई। गिरफ्तार हुए अभ्यर्थियों में बॉबी पंवार, विकास यादव, जगदीश पाल, उदित कुमार, लुशुन टोडरिया, धीरज परिहार, हितेश, मोंटी चौधरी, विक्रांत मनवाल, ऋषभ बिष्ट आदि रहे।

कुमाऊं से पहुंचे करीब डेढ़ सौ अभ्यर्थी
हल्द्वानी से पहुंचे विकास यादव ने बताया कि कुमाऊं से करीब डेढ़ सौ अभ्यर्थी देहरादून पहुंचे हैं, इनमें अधिकांश उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से थे। हल्द्वानी से तरुण पांडेय, निरंजन भट्ट, ललित, उदित कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार, निरंजन भट्ट, प्रदीप कुमार, अमित बिष्ट, अंकित बोरा आदि थे।

पिथौरागढ़ में भी पुतला फूंका
अभ्यर्थियों ने आयोग सचिव का शनिवार को पिथौरागढ़ में पुतला फूंका। इसके दौरान चंद्र प्रकाश, जागृति भंडारी, पिंकी जंगपांगी, जया एरी, पूजा बिष्ट, ललित पोखरिया, मनीष पांडे, अजय पाल मोहित कापड़ी, मनोज आदि थे।

सशर्त दिया गया ज्ञापन
अभ्यर्थियों ने ज्ञापन देने से मना करते हुए कहा कि केवल परीक्षा रद्द के आदेश होने के बाद ही वापस जाएंगे। रदद् का आश्वासन तो सीएम पहले भी दे चुके हैं। आखिर में सीएम से अभ्यर्थियों को मिलवाने और बात रखने का मौका देने की शर्त पर ज्ञापन दिया।

संबंधित समाचार