मुंबई में क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी पर एनसीबी की छापेमारी, अभिनेता के बेटे समेत 10 हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज शिप (जहाज) पर शनिवार शाम छापेमारी की, जहां पार्टी चल रही थी और उसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह जहाज गोवा जाने वाला था और उस पर सैकड़ों यात्री …

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज शिप (जहाज) पर शनिवार शाम छापेमारी की, जहां पार्टी चल रही थी और उसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जहाज गोवा जाने वाला था और उस पर सैकड़ों यात्री सवार थे। जहाज पर एक पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की।

अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये। किसी भी यात्री को जहाज से उतरने नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस पार्टी में एक बड़े बॉलीवुड अभिनेता के बेटे समेत करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संबंधित समाचार