कालाढूंगी: शराब के नशे में चूर युवक नाले में जा गिरा, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब के नशे में एक युवक शनिवार शाम नाले में गिर गया। उसे आननफानन में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हरिपुर धमोला कालाढूंगी निवासी मनोज कुमार (40) ने बीती शाम शराब पी थी। बताया जाता है कि उसने शराब का सेवन ज्यादा कर लिया था और शराब …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब के नशे में एक युवक शनिवार शाम नाले में गिर गया। उसे आननफानन में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
हरिपुर धमोला कालाढूंगी निवासी मनोज कुमार (40) ने बीती शाम शराब पी थी। बताया जाता है कि उसने शराब का सेवन ज्यादा कर लिया था और शराब पीने के बाद वह घर की ओर लौट रहा था। तभी अचानक वह लड़खड़ा गया और सीधा नाले में जा गिरा। कुछ देर बाद जब लोगों को नाले में किसी के पड़े होने की जानकारी मिली तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मनोज शराब का लती था।
