हल्द्वानी: आधी रात लगा रहे थे दांव, पुलिस ने सलाखों में पहुंचाए जुआरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। किराए के घर में बेगम-गुलाम पर हार और जीत की बाजी लगा रहे जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 40,800 रुपए बरामद किए हैं। जबकि छह जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात एसआई दीवान सिंह ग्वाल साथी सिपाही जगदीश भंडारी, इसरार अहमद, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किराए के घर में बेगम-गुलाम पर हार और जीत की बाजी लगा रहे जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 40,800 रुपए बरामद किए हैं। जबकि छह जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीती रात एसआई दीवान सिंह ग्वाल साथी सिपाही जगदीश भंडारी, इसरार अहमद, इसरार नबी व मो. अजहर के साथ गश्त पर थे। तिकोनिया स्थित गुलाटी चिकन शॉप के पास मुखबिर से खबर मिली कि सामने वाली गली में एक मकान में किराए पर रहने वालों से मोहल्ला परेशान है। आधी-आधी रात तक शोर-शराबा होता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। यहां एक घर के आंगन में जुआरियों ने फड़ सजा रखी थी और बेगम-गुलाम पर 10-10 हजार के दांव लग रहे थे। आनन-फानन में पुलिस ने घेराबंदी की और छह लोगों को मौके से धर दबोचा। जबकि फड़ से ताश की गड्डी और 40,800 रुपए बरामद हुए। गिरफ्तार जुआरियों में नर सिंह ठाकुर निवासी तिकोनिया, भाष्कर भट्ट निवासी दमुआढूंगा कुंमाऊ कालोनी, नितिन आर्या निवासी शक्ति फार्म बाजार सितारगंज, सुनील कुमार निवासी धानाचूली मुक्तेश्वर, रेवाधर जोशी निवाली ग्राम पल्सो चम्पावत, राजेश कुमार निवासी मल्ली बमौरी बिठौरिया नंबर- एक हैं। सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
