राज्य में किसानों की समस्या का हुआ समाधान-भगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने रामपुर रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वार्ता हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जनता की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने रामपुर रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वार्ता हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जनता की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए मंत्रीमंडल उपसमिति का गठन किया गया है। कहा कि राज्य में किसानों की समस्या का समाधान हुआ है और इस बार रिकार्ड स्तर गेहूं की खरीद हुई है।

साथ ही धान की खरीद के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अतिथि शिक्षकों का वेतनमान 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। गांव का विकास हो इसके लिए प्रधान का भी मानदेय बढ़ाया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान को 10 हजार रुपए की आकस्मिक निधि का भी प्रावधान किया गया है।

कहा कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। स्वयं के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि वह संगठन के निर्देशों का पालन करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दर्जामंत्री तरुण बंसल, रवि कुरिया, संजय दुम्का आदि थे।

संबंधित समाचार