सीतापुर: प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे विधायक को पुलिस ने रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। लखीमपुर जाते वक्त द्वितीय वाहिनी पीएसी में हिरासत में लेकर रखी गई कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के लिए हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स पहुंचे हैं। उन्होंने पीएसी गेट पर पहुंच कर प्रियंका गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया है। …

सीतापुर। लखीमपुर जाते वक्त द्वितीय वाहिनी पीएसी में हिरासत में लेकर रखी गई कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के लिए हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स पहुंचे हैं। उन्होंने पीएसी गेट पर पहुंच कर प्रियंका गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया है। उनको गेट पर ही समर्थकों के साथ रोक लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया है। उनको जगह जगह रोका गया है।

प्रियंका गांधी को रात में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें खेत और गलियों में ही भटकना पड़ा। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का कोई ख्याल नहीं रखा गया। उनके लिए काफी खतरा था, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने उनका कोई ध्यान नहीं रखा। ऐसी स्थिति में उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। कुलदीप वत्स अपने समर्थकों के साथ पीएसी गेट पर रोके गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनको अंदर नहीं जाने दिया गया।

संबंधित समाचार