लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चलाने पर हल्द्वानी में उबाल, सरकार का पूतला फूंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चलाने और फायरिंग की घटना से देशभर में उबाल हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जेल रोड चौराहे पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चलाने और फायरिंग की घटना से देशभर में उबाल हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जेल रोड चौराहे पर प्रदर्शन किया। और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई  की मांग की।

जेल रोड चौराहे पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि लखीमपुर की घटना में सरकार ने अपना अमानवीय चेहरा सामने रख दिया है। कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग करती है साथ ही इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मौके पर दीप पांडे, रमेश कांडपाल, श्रीकांत खंडेलवाल, राजीव लोचन, एम के शर्मा, नरेंद्र, आरूफ सिद्दीकी मो० अनीश, नजाकत अली खान, शानू खान, सुनिल, पंकज, हर्ष सिरोही, जितेंद्र राजकुमार, नितिन, दीप आर्या, वीरेंद्र मोहन कश्यप, दीपक मेहरा, मोहिनी देवी, रेखा, मंजू, बबिता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार