सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, हरीश रावत सहित कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी
देहरादून, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारी दी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगह जगह विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। दून में पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुबह एक घंटा मौन उपवास रखा और दोपहर समर्थकों …
देहरादून, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारी दी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगह जगह विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए।

दून में पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुबह एक घंटा मौन उपवास रखा और दोपहर समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर एश्लेहॉल पर केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला जलाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार को किसानों की हत्यारी सरकार करार दिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहां कल लखीमपुर खीरी में हुई घटना शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके ऊपर जुर्म नहीं होने देगी। उन्होंने ये कांग्रेस इस तरह की घटना की निंदा करती है और किसानों का दमन नही होने देगी।
