गरमपानी: कांग्रेस ने किया गांवों की ओर रूख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने ग्रामपंचायत वार चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए गांवों में रात्रि विश्राम के साथ कांग्रेस की नीति रीती को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। बकायदा गांवों में चौपाल भी लगाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में उतर गई है। गांव-गांव कांग्रेस अभियान के …

गरमपानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने ग्रामपंचायत वार चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए गांवों में रात्रि विश्राम के साथ कांग्रेस की नीति रीती को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। बकायदा गांवों में चौपाल भी लगाई जा रही है।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में उतर गई है। गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत चुनावी श्रीगणेश भी कर दिया गया है। बेतालघाट ब्लॉक के बाद अब रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में कांग्रेस का अभियान जोर पकड़ा गया है। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सुयालबड़ी, कमोली आदि तमाम गांवों में पदयात्रा निकाल रात्रि विश्राम भी किया।

इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्या, हेम आर्या, खष्टी बिष्ट, जंग बहादुर मेहरा, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जेडी कत्यूरा, अजय पनौरा, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार