हल्द्वानी: यूओयू में एमबीए, एमसीए व टूरिज्म के कोर्स फिर शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा पुनः दूरस्थ्य शिक्षा विधि (ओडीएल) द्वारा एमबीए, एमसीए व टूरिज्म में पीजी डिप्लोमा व पीजी सार्टिफिकेट शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ये सभी पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा बी.लिब व विशिष्ट बीएड़ के दो कोर्सों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा पुनः दूरस्थ्य शिक्षा विधि (ओडीएल) द्वारा एमबीए, एमसीए व टूरिज्म में पीजी डिप्लोमा व पीजी सार्टिफिकेट शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ये सभी पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा बी.लिब व विशिष्ट बीएड़ के दो कोर्सों को भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

एआईसीटीई ने यूओयू में चार कोर्सों को पुनः संचालित करने की अनुमति दे दी है। इन कोर्सों को पूर्व में ओडीएल माध्यम से संचालित करने के लिए एआईसीटीई द्वारा रोक लगाई गई थी। लेकिन विश्वविद्यालय के विशेष प्रयास के बाद एआईसीटीई ने इन्हें पुनः संचालित करने की अनुमति दे दी है।

अब यह सभी कोर्स इसी सत्र से शुरू हो पायेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में जल्द ही बी.लिब व विशिष्ट बीएड़ के दो कोर्सों की भी अनुमति भी मिल जाएगी, जिनकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

जल्द मिलेगी नैक की मान्यता
कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने उम्मीद जताई की जल्द ही विश्वविद्यालय को “नैक” की मान्यता भी मिल जाएगी। इस प्रक्रिया में नैक द्वारा विश्वविद्यालय की आईआईयूए स्वीकार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय दूरस्थ्य शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।

संबंधित समाचार