नैनीताल: छह अक्टूबर से बिजली आपूर्ति रह सकती है ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। ऊर्जा विद्युत अधिकारी संयुक्त संघ मोर्चा के बैनर तले जन जागरण अभियान के तहत बिजली कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन के साथ नगर में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगे नही मानी गई तो छह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले …

नैनीताल, अमृत विचार। ऊर्जा विद्युत अधिकारी संयुक्त संघ मोर्चा के बैनर तले जन जागरण अभियान के तहत बिजली कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन के साथ नगर में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगे नही मानी गई तो छह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

नगर पालिका स्थित कार्यालय के समीप कर्मचारी एकत्र हो गए और मांगो को लेकर सरकार के अनदेखी पर नारेबाजी शुरू करदी। और नगर में 11 बजे से तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति को भी ठप रखा। जिससे नगर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारी नेता प्रभुनाथ ने कहा कि 14 सूत्रीय मांग पत्र 2017 से विभाग व शासन प्रशासन ने पूरा नही किया है, जिसके लिए हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं।

कर्मचारी पांच अक्टूबर को केंडिल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन करने के बाद छह अक्टूबर को सुबह आठ बजे से सभी विद्युत कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। प्रभुनाथ ने बताया कि 27 जुलाई को विद्युत मंत्री ने एक माह का आश्वासन दिया था जिसमे विभागीय मांगो को 15 दिन में ओर शासन स्तरीय मांगो को एक माह में पूरा कर दिया जाएगा।

सरकार अभी तक अपने वादों पर खरे नहीं उतरी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रेमा भट्ट, उमेश मेहता, रमेश बिष्ट, हरीश भट्ट, मो फारूक, सुनील रावत, धर्मेंद्र गंगोला, योगिता भाकुनी, प्रशांत व सूरज सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार