कानपुर: नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस को दोस्त की तलाश, डायरी से हुआ ये खुलासा
कानपुर। कल्याणपुर के अशोक नगर खलवा निवासी निजी अस्पताल की नर्स ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात मकान मालकिन ने खिड़की से शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर स्वजन को फोन किया। मौके पर नर्स की डायरी मिली, उसमें दोस्त अमन के नाम संदेश में लिखा …
कानपुर। कल्याणपुर के अशोक नगर खलवा निवासी निजी अस्पताल की नर्स ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात मकान मालकिन ने खिड़की से शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर स्वजन को फोन किया। मौके पर नर्स की डायरी मिली, उसमें दोस्त अमन के नाम संदेश में लिखा था कि कोई व्यक्ति फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। फोन की जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले करीब 12 बजे उसने दोस्त से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। उस दोस्त की तलाश की जा रही है।
डायरी में फोटो वायरल करने का जिक्र
मूलरूप से इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रीबुल उर्फ शिवा (20) अशोक नगर खलवा में किराये पर रहती थी। रामा डेंटल कॉलेज से एएनएम का कोर्स करने के साथ ही वह दो माह से केशवपुरम स्थित निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी कर रही थी। रविवार रात खाना खाने के बाद रीबुल कमरे में सोने गई थी। देर रात करीब दो बजे कुछ गिरने की आवाज सुनकर मकान मालकिन उठीं तो खिड़की से देखा कि रीबुल का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका था। तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मौके पर रीबुल की एक डायरी मिली है। इसमें उसने अमन नामक किसी दोस्त को संबोधित पत्र लिखा था। पत्र में लिखा था, अमन कहां हो, हास्पिटल क्यों नहीं आ रहे हो। मेरा मन नहीं हो रहा है। तुम बताओ आये या नहीं आये। उसे (गाली लिखते हुए) की वजह से दिमाग खराब है। तुम्हारे पास उसका फोन तो नहीं आया। हमने उसको ब्लॉक कर दिया है, तुमसे तो नहीं कुछ पूछ रहा था। अगर पूछे तो बताना, पता है न क्या बताओगे। हमको फोटो वायरल करने को बोल रहा था।
