काशीपुर: पांच देसी तमंचे व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। एसओजी टीम ने संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सोमवार को एसपी प्रमोद कुमार …
काशीपुर, अमृत विचार। एसओजी टीम ने संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सोमवार को एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट टीम के साथ गश्त पर थे। संदिग्ध हालात में घूम रह अब्दुल रजा मंसूरी निवासी ग्राम बरखेड़ा पांडे और रिजवान सैफी निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई की तलाशी लेने पर अब्दुल रजा मंसूरी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर और तीन तमंचे 315 बोर और 6 कारतूस बरामद हुए। वहीं रिजवान सैफी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर और 4 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों का 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा क्षेत्र के तसलीम नामक व्यक्ति से उक्त तमंचे खरीद कर काशीपुर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचते थे।
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों को अवैध असलाह बेचे हैं, जिनके मोबाइल फोन में रिकॉर्ड मौजूद है। जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, विनय कुमार, गिरीश कांडपाल, राजेंद्र कश्यप, दीपक कठैत शामिल रहे।
