गरमपानी में महिलाओं को सिखाए आत्मनिर्भर बनने के गुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत  विचार। विकासखंड बेतालघाट मुख्यालय स्थित चापड़ गांव में जीवन वर्षा कला संगम समिति की ओर से महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर मंजू आर साह ने पूजा के लिए सिक्के बनाने के विधि, अन्य निर्माण सामग्री तैयार करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में चापड़, जोशीखोला, …

गरमपानी, अमृत  विचार। विकासखंड बेतालघाट मुख्यालय स्थित चापड़ गांव में जीवन वर्षा कला संगम समिति की ओर से महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

मास्टर ट्रेनर मंजू आर साह ने पूजा के लिए सिक्के बनाने के विधि, अन्य निर्माण सामग्री तैयार करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में चापड़, जोशीखोला, कटिमी गजार, मल्ली सेठी, हरचौनोली, घिरौली, नौघर, भतरौजखान आदि गांव की महिलाओं ने भागीदारी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप जलाकर किया। इस दौरान किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप बोहरा, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, उमेश सिंह बिष्ट, आजीविका समन्वयक प्रगति जैन, दलीप सिंह नेगी, भावना मेहरा, वर्षा, जानकी आर्या, माया बोहरा, प्रेमा जलाल, दीपा पंत आदि रहीं।

संबंधित समाचार