हल्द्वानी: शासनादेश जारी न होने से भड़के सफाई कर्मचारी, तीन दिन का कार्यबहिष्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी शासनादेश जारी न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। नगर निगम परिसर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी शासनादेश जारी न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। नगर निगम परिसर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि पिछले दिनों नौ दिन का कार्यबहिष्कार किया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कर दिया था लेकिन फिर भी शासनादेश जारी नहीं किया गया। सफाई कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश, महामंत्री रामू भारती, विजय पाल, अशोक चौधरी, रवि, मुकेश, सचिन, अमन, सिद्धार्थ, विशाल आदि रहे।
