हल्द्वानी: हड़ताल से पहले मसाल जलूस निकालकर बिजली कर्मचारी ने भरी हुंकार, प्रशासन अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार से बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हड़ताल से पहले मंगलवार शाम को बिजली कर्मचारियों ने एकजुट होकर हाईडिल गेट के पास मसाल जलूस निकालकर हुंकार भर दी है। बता दें कि ऊर्जा विद्युत अधिकारी संयुक्त संघ मोर्चा के बैनर तले जन जागरण अभियान के तहत बिजली …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार से बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हड़ताल से पहले मंगलवार शाम को बिजली कर्मचारियों ने एकजुट होकर हाईडिल गेट के पास मसाल जलूस निकालकर हुंकार भर दी है।

बता दें कि ऊर्जा विद्युत अधिकारी संयुक्त संघ मोर्चा के बैनर तले जन जागरण अभियान के तहत बिजली कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन के साथ नगर में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी थी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि मांगे नही मानी गई तो छह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

बिजली कर्मचारियों का कहना था कि 14 सूत्रीय मांग पत्र 2017 से विभाग व शासन प्रशासन ने पूरा नही किया है, जिसके लिए हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं। 27 जुलाई को विद्युत मंत्री ने एक माह का आश्वासन दिया था जिसमें विभागीय मांगो को 15 दिन में और शासन स्तरीय मांगो को एक माह में पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

संबंधित समाचार