हल्द्वानी: पुलिस की क्लास, बच्चों ने पढ़ा नशे के खिलाफ पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्र प्राथमिक विद्यालय बेड़ीखत्ता दमुवाढूंगा में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और बच्चों से मदद भी मांगी। कहा, अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों की गोपनीय सूचना हेल्पलाइन नंबर 9719291929, 9719051905 पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्र प्राथमिक विद्यालय बेड़ीखत्ता दमुवाढूंगा में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और बच्चों से मदद भी मांगी। कहा, अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों की गोपनीय सूचना हेल्पलाइन नंबर 9719291929, 9719051905 पर दें।

इसके अतिरिक्त छात्राओं को महिला आपातकालीन सुरक्षा हेतु संचालित गौरा शक्ति एप के बारे में बताया और कहाकि आपात स्थिति में इस ऐप के जरिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी, जबकि सामान्य प्रकृति के अपराधों व यातायात की समस्या के लिए पब्लिक आइस व ट्रैफिक आई एप के जरिए मदद ली जा सकती है।

संबंधित समाचार