बाराबंकी: सफर के दौरान यात्री की तबियत बिगड़ने से मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सरयू जमुना एक्सप्रेस से घर जा रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ गयी साथ सफर कर रहे साथी यात्रियों ने इसकी सूचना दरियबाद स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से यात्री को मथुरा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन मृतक यात्री वहां पहुँचता उससे पहले ही यात्री की …

बाराबंकी। सरयू जमुना एक्सप्रेस से घर जा रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ गयी साथ सफर कर रहे साथी यात्रियों ने इसकी सूचना दरियबाद स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से यात्री को मथुरा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन मृतक यात्री वहां पहुँचता उससे पहले ही यात्री की मौत हो चुकी थी । कामगार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना में काम कर वापस लौट रहे बिहार के बेतिया जिले के रामगढ़वा गाव के निवासी संजय कुमार अपने घर को जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे संजय कुमार पुत्र शिवधनी की तबियत बाराबंकी के पास खराब हो गई। इस दौरान ट्रेन चल चुकी थी।

जब तक ट्रेन दरियाबाद पहुची संजय को ट्रेन से उतार कर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को मथुरानगर स्वास्थ्य केंद्र में रख कर परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज