हल्द्वानी की रिनिषा लोहनी ने जीता रजक पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में हुई सिकाई इंटरस्टेट कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी रिनिषा लोहनी ने रजत पदक प्राप्त किया है। रिनिषा ने सब जूनियर वर्ग में यह पदक जीता। रिनिषा आर्यमन बिड़ला स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। इस उपलब्धि से स्कूल से लेकर घर तक हर्ष का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में हुई सिकाई इंटरस्टेट कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी रिनिषा लोहनी ने रजत पदक प्राप्त किया है। रिनिषा ने सब जूनियर वर्ग में यह पदक जीता। रिनिषा आर्यमन बिड़ला स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। इस उपलब्धि से स्कूल से लेकर घर तक हर्ष का माहौल है।

रिनिषा के पिता नवीन लोहनी उत्तराखंड परिवहन निगम के मंडलीय कार्यालय में कार्यालय सहायक पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर कर्मचारी संगठनों के साथ समाजसेवी संगठन, खिलाड़ियों ने छात्रा को बधाई दी ओर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने भी रिनिषा की उपलब्धि पर हर्ष जताया।

शुभकामना देने वालों में कांग्रेस नेता सुमित ह्रदेयश, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी, ललित प्रसाद, सुनील बिष्ट, सुरेश चंद, दयाल जोशी, एलडी पालीवाल, डीएल साह आदि हैं।

संबंधित समाचार