हल्द्वानी: ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में जन्म-मृत्यु प्रमाण निकालने में आ रही परेशानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सामाजिक कार्यकर्ता बाला दत्त नैनवाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को शिकायती पत्र सौंप कर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में जन्म-मृत्यु प्रमाण में आ रही परेशानियों व अनियमितताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत जिनकी जन्म/मृत्यु घर में हो रही है, उनमें एएनएम की रिपोर्ट नहीं लगती है। जबकि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सामाजिक कार्यकर्ता बाला दत्त नैनवाल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को शिकायती पत्र सौंप कर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में जन्म-मृत्यु प्रमाण में आ रही परेशानियों व अनियमितताओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत जिनकी जन्म/मृत्यु घर में हो रही है, उनमें एएनएम की रिपोर्ट नहीं लगती है। जबकि पंचायत स्तर पर यदि एएनएम की रिपोर्टनहीं हो तो जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन निरस्त किए जाते हैं।
इसी तरह नगर निगम में आवेदक व गवाहों के मूल प्रमाण पत्र नहीं होने पर स्वप्रमाणित छायाप्रति मान्य होती है जबकि ग्राम पंचायतों में मूल प्रमाण पत्र नहीं होने पर आवेदन निरस्त हो जाते हैं। उन्होंने इस समस्याओं के समाधान की मांग की है।
