रामनगर: व्यवसायी के बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान
रामनगर, अमृत विचार। नगर के एक व्यापारी के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मंगलवार रात बजाज लाइन निवासी सुधांशु गर्ग के 23 वर्षीय पुत्र जितेश गर्ग ने घर के एक …
रामनगर, अमृत विचार। नगर के एक व्यापारी के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मंगलवार रात बजाज लाइन निवासी सुधांशु गर्ग के 23 वर्षीय पुत्र जितेश गर्ग ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली।
परिजनों को इसका पता चला तो कोहराम मच गया। उसे फंदे से नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था। वह बाहर नौकरी करता था। कोरोनाकाल में घर लौट आया था। कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
