किच्छा: 21.10 ग्राम स्मैक के साथ सरगना फाजिल गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किच्छा कोतवाली से वांछित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फाजिल के खिलाफ किच्छा कोतवाली, सितारगंज कोतवाली तथा पुलभट्टा थाने में कई मामले दर्ज हैं और वह किच्छा कोतवाली से वांछित चल रहा था। कोतवाली प्रभारी चंद्र …

किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किच्छा कोतवाली से वांछित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फाजिल के खिलाफ किच्छा कोतवाली, सितारगंज कोतवाली तथा पुलभट्टा थाने में कई मामले दर्ज हैं और वह किच्छा कोतवाली से वांछित चल रहा था।

कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश पांडे, उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद मोहसिन, कुलदीप सिंह, उमेश सिंह, आनंद सिंह की टीम ने सूचना पर ग्राम दरऊ चौकी के पास वाहन चेकिंग की इसी दौरान पुलिस ने वांछित चल रहे बाइक सवार ग्राम इंदिरा नगर, थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंह नगर निवासी फाजिल खान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 21.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार