हल्द्वानी: शिक्षा में शोध एवं प्रशिक्षण का बजट घटा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में शिक्षा में शोध एवं प्रशिक्षण का बजट घट गया है। शिक्षा विभाग पिछले दो वित्तीय वर्ष से प्राविधानित बजट का पूरा प्रयोग नहीं कर पाया। इसका असर शोध एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर पड़ा। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 577690 रुपए का प्रावधान किया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में शिक्षा में शोध एवं प्रशिक्षण का बजट घट गया है। शिक्षा विभाग पिछले दो वित्तीय वर्ष से प्राविधानित बजट का पूरा प्रयोग नहीं कर पाया। इसका असर शोध एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर पड़ा।
अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 577690 रुपए का प्रावधान किया गया था। लेकिन संस्थान महज 471423 रुपए ही खर्च कर पाया।
जबकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में संस्थान के लिए 575783 रुपए का प्रावधान था। लेकिन महज 350859 रुपए ही खर्च किए गए। संस्थान में खर्च का बजट घटने से शोध एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावित हुए। बता दें कि संस्थान राजकीय शैक्षणिक परिसरों में पठन-पाठन व अध्यापन की दिशा में शोध एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है। प्रावधान में बजट होने के बावजूद खर्च में कंजूसी से शिक्षा में शोध एवं प्रशिक्षण का कार्य प्रभावित हुआ।
प्राविधानित व्यय की तुलना में पिछले दो वित्तीय वर्ष में कुल व्यय कम हुआ है। समीक्षा की जाएगी कि व्यय में कमी कैसे हुई। जहां जरुरत होगी, वहां सुधार किया जाएगा।-आरके कुंवर, निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान
