नैनीताल: डीएसबी परिसर में लगी नशे के खिलाफ पाठशाला
नैनीताल, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 से संबंधित नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत डीएसबी कैंपस में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इमरान मो. खान, सिविल जज (सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण …
नैनीताल, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 से संबंधित नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत डीएसबी कैंपस में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में इमरान मो. खान, सिविल जज (सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि लत किसी भी चीज की बुरी होती है, खासकर नशीले पदार्थों की जिसके बहुत अधिक दुष्परिणाम हैं। नशे के कारण अपराधों में बढ़ोत्तरी होती है, नशा पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशा हमारे समाज के युवा वर्ग को खोखला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं द्वारा चरस एवं स्मैक का उपयोग करने में बढ़ोत्तरी हुई है जो कि चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए सन 1985 में एनडीपीएस एक्ट लागू किया गया था जिसके अन्तर्गत प्रतिबन्धित ड्रग्स का उत्पादन करने, बनाने, रखने, बेचने, खरीदने, दूसरी जगह भेजने, एक राज्य से दूसरे राज्य में आयात या निर्यात करने और इस्तेमाल करने पर सजा का प्रावधान है।
