रुद्रपुर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 250 कांग्रेसियों के साथ लखीमपुर रवाना
रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के 250 कार्यकर्ताओं साथ गुरुवार को रुद्रपुर से होते हुए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। लखीमपुर रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रावत का कांग्रेसियों ने काशीपुर रोड पर स्वागत किया जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के 250 कार्यकर्ताओं साथ गुरुवार को रुद्रपुर से होते हुए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। लखीमपुर रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रावत का कांग्रेसियों ने काशीपुर रोड पर स्वागत किया जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा को घेरते हुए आगामी विधानसभा में राज्य में दलित मुख्यमंत्री के होने की बात कही ।
लखीमपुर में किसानों के साथ हुई हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा को बैकफुट पर ले जाने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते करीब 250 कांग्रेसियों ने लखीमपुर का रूख किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का सबूत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर जन-जन तक अपनी बात लेकर जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि बिल वापस लिए जाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुताबिक देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधासभा चुनाव में उठाना पड़ेगा साथ ही उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में दलित मुख्यमंत्री बनाने की बात एक बार फिर कही।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़,पूर्व चैयरमैन मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा, सचिन मुंजाल और राजीव कामरा समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
