रायबरेली: युवक से मिलने गई बेटी पर पिता ने बरपाया कहर, जानें फिर हुआ?
रायबरेली। युवक से मिलने गयी युवती पर उसके पिता ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक व उसके परिजनों ने किसी तरह युवती की जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 व एम्बुलेन्स ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया …
रायबरेली। युवक से मिलने गयी युवती पर उसके पिता ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक व उसके परिजनों ने किसी तरह युवती की जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 व एम्बुलेन्स ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मामले में पुलिस कार्यवाही के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। बुधवार सायं 4 बजे महेशपुर, सेमरौता जिला अमेठी की रहने वाली युवती अपने प्रेमी थाना महराजगंज के रहने वाले के घर जा पहुंची।
लड़की के इस कदम को देख युवक की मां ने उसके पिता को सूचना दे दी। सूचना पाते ही पिता ने आनन-फानन में घर पहुचा और गड़ासे से युवती पर ताबड़तोड हमला कर दिया। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। प्रेमी की सूचना पर पहुंची डायल 112 व एम्बुलेन्स ने घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले में फिलहाल पुलिस ने प्रेमी व लड़की के पिता को थाने पर बैठा लिया है और कार्यवाही के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
