बाराबंकी: खेत में पानी भरने से फसल हुई बर्बाद, किसानों ने डीएम से की यह मांग…
बाराबंकी। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़ीराखमऊ में हुए विकास कार्यों की सही पोल धान के खेतों में भरे पानी ने खोलकर रख दी है। यहां के किसानों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं की …
बाराबंकी। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़ीराखमऊ में हुए विकास कार्यों की सही पोल धान के खेतों में भरे पानी ने खोलकर रख दी है। यहां के किसानों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं की गई है। जिससे बारिश का पानी खेतों में भर जाता है।
हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़ीराखमऊ के गांव गंजरिया के किसानों ने जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह से मिलकर शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे बारिश का पानी सैकड़ों बीघा धान के खेत में भरा हुआ है। धान की पूरी फसल चौपट हो गई है। जबकि ग्राम पंचायत द्वारा मोटी रकम खर्च करके विकास कार्य करने का बड़ा-बड़ा दावा किया जा रहा है। लेकिन गांव में जल निकासी की व्यवस्था प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं कराई गई है। वहीं नहर विभाग द्वारा गांव में भरे पानी की निकासी के लिए किसी नहर के नाले में जोड़ा भी नहीं गया है। जिससे ग्राम पंचायत के ज्यादातर किसानों की फसल पानी में डूब जाती है। । किसानों की मांग है कि ग्राम पंचायत द्वारा पहले जल निकासी की व्यवस्था की जाए जिससे किसानों की फसल बर्बाद होने से।
