क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में भी कुमाऊं यूनिवर्सिटी का दबदबा कायम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 जारी कर दी  गई है। दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज की इस सूची में कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने 551-600 स्थान हासिल किया है। जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। खास बात यह है कि इस वर्ष कुमाऊं यूनिवर्सिटी को तीन बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हैं। जहां एनआईआरएफ रैंकिंग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 जारी कर दी  गई है। दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज की इस सूची में कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने 551-600 स्थान हासिल किया है। जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

खास बात यह है कि इस वर्ष कुमाऊं यूनिवर्सिटी को तीन बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हैं। जहां एनआईआरएफ रैंकिंग की फार्मेसी कैटेगरी में यूनिवर्सिटी को 58वां स्थान प्राप्त हुआ है वहीं इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा किये बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे में भी कुमाऊं यूनिवर्सिटी को राज्य में प्रथम स्थान एवं देश में 27वां स्थान प्राप्त हुआ है।

इस बार क्यूएस रैंकिंग का 18वां संस्करण जारी हुआ है जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 1300 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि एशिया में ही 6000 से ज्यादा ऑफिशियली रिकॉग्नाइज हायर एजुकेशन इंस्टीटूशन्स है। रैंकिंग का आधार शैक्षणिक गतिविधियां, शोध कार्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, छात्र-शिक्षकों का अनुपात रहता है।

कुलपति प्रो. एनके जोशी ने इस उपलब्धि के लिए सहयोगियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि, “ये विश्वविद्यालय के लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है। यह शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जा रहा है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में अपनी रैंकिंग में सुधार करने के अपने प्रयास को जारी रखेगा।”

इस अवसर पर निदेशक, आईक्यूएसी प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऑल-राउंड एक्सीलैंस के लिए हम जो प्रयास करते हैं और जिस स्तर की प्रतिबद्धता हम व्यक्त करते हैं, यह रैंकिंग दरअसल हमारी इन्हीं कोशिशों को साबित करती है। उन्होंने कहा कि हम अपने विजन को पूरी तरह से साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो एनके जोशी के नेतृत्व में अकादमिक प्रतिष्ठा और शोध प्रभाव को लेकर काफी सुधार किया है।

कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने विश्वविद्यालय प्रबंधन, सभी शीर्ष अधिकारियों,संकाय प्रमुखों, टीचिंग फेकेल्टीज, युवा छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों आदि को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सामूहिक प्रयास व जिम्मेवारी की बदौलत यह मुकाम कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने हासिल किया है।

संबंधित समाचार