अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, कई लोग हताहत: प्रत्यक्षदर्शी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कई लोग हताहत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार की साप्ताहिक नमाज के दौरान कुंदुज प्रांत में एक शिया मस्जिद में यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे जब नमाज अदा कर रहे थे तो उन्होंने विस्फोट की आवाज …

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कई लोग हताहत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार की साप्ताहिक नमाज के दौरान कुंदुज प्रांत में एक शिया मस्जिद में यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे जब नमाज अदा कर रहे थे तो उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी।

अभी विस्फोट के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। अफगानिस्तान का तालिबान नेतृत्व स्थानीय इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठनों की ओर से पैदा किए जा रहे खतरों से जूझ रहा है। इस्लामिक स्टेट अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहा है और काबुल में दो बम हमले किए। इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग को भी निशाना बनाता है।

संबंधित समाचार