रामपुर: आजम खां ने सीतापुर जेल में रिसीव कीं 19 मुकदमों की नकलें
रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां को कोर्ट ने विशेष वाहक के जरिए 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें गुरुवार को सीतापुर जेल भेजी थीं। इन नकलों को रिसीव कर लिया है। वर्ष 2019 में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ गंज, अजीमनगर, शाहबाद, बिलासपुर, सिविल लाइंस आदि थानों में 86 से अधिक मुकदमें …
रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां को कोर्ट ने विशेष वाहक के जरिए 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें गुरुवार को सीतापुर जेल भेजी थीं। इन नकलों को रिसीव कर लिया है। वर्ष 2019 में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ गंज, अजीमनगर, शाहबाद, बिलासपुर, सिविल लाइंस आदि थानों में 86 से अधिक मुकदमें दर्ज किए गए। जिसमें सपा सांसद आजम खां शहर विधायक डा.तजीन फात्मा,अब्दुल्ला आजम खां को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट द्वारा आजम खां डा.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट के साथ ही धारा 82 की कार्रवाई की।जिस पर आजम खां डा.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम खां ने 26 फरवरी 2020 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने जेल भेज दिया।
उसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से रातों रात तीनों को सीतापुर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले सपा सांसद आजम खां कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, और उपचार के बाद आजम खां को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया। तभी से वह अपने बेटे के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट में लगातार आजम खां से जुड़े मुकदमों की सुनवाई चल रही है।
कुछ मुकदमों के वादी आकाश सक्सेना की गवाही हो चुकी है।गुरुवार को कोर्ट ने आजम खां के 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें विशेष वाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजी गई थी।जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को 19 नकलों को आजम खां ने रिसीव कर लिया है।
