बरेली: शादी के विज्ञापन पर दोस्ती, इसके बाद प्रेमी ने लूटी आबरू
बरेली, अमृत विचार। अखबार में शादी का विज्ञापन देखकर लखनऊ का लड़का बरेली की लड़की को देखने आया और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। इसके बाद वह एक दूसरे से मिलने लगे। सरकारी नौकरी के लिए रिश्वत देने के नाम पर उसने लड़की से तीन लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद …
बरेली, अमृत विचार। अखबार में शादी का विज्ञापन देखकर लखनऊ का लड़का बरेली की लड़की को देखने आया और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। इसके बाद वह एक दूसरे से मिलने लगे। सरकारी नौकरी के लिए रिश्वत देने के नाम पर उसने लड़की से तीन लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद अब वह उससे शादी से इनकार कर रहा है।
कैंट के नकटिया निवासी युवती के परिवार ने 2017 में उसकी शादी का विज्ञापन समाचार पत्र में निकलवाया था। इसके बाद लखनऊ से एक युवक का फोन आया। बातचीत हुई तो लड़के वाले बरेली आए और लड़की का घर देखा और मुलाकात करके चले गए। इसके बाद फिर से उनकी मुलाकात हुई और लड़का लड़की ने एक दूसरे का नंबर ले लिया और बातचीत करते हुए मिलने लगे।
युवक ने उसे शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ संबंध बनाए और फिर सरकारी नौकरी लगने के लिए तीन लाख की रिश्वत देने की बात कहते हुए उससे तीन लाख रुपये भी ले गए। लंबा समय बीत जाने के बाद अब युवक उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसएसपी से है। एसएसपी ने कैंट पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए है।
