काशीपुर: स्मैक और नशीली दवाइयों की शीशियों के साथ एक गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने 3.30 ग्राम स्मैक व प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व दवाइयों की शीशियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो युवक के पास से 3.30 ग्राम स्मैक व 31 नशीले इंजेक्शन …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने 3.30 ग्राम स्मैक व प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व दवाइयों की शीशियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो युवक के पास से 3.30 ग्राम स्मैक व 31 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नासिर हुसैन निवासी कानून गोयान कटोराताल बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से इस कारोबार में लिप्त है। स्मैक व नशीले इंजेक्शनों को जसपुर क्षेत्र से खरीदकर काशीपुर में नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, कांस्टेबल गिरीश मठपाल, अजय कुमार आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार