हल्द्वानी: ए प्लस ग्रेड पाने को होमवर्क में जुटा यूओयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद में ए प्लस ग्रेड पाने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय होमवर्क पूरा करने में जुटा है। इसके लिए अकादमिक के साथ ही निर्माण कार्यों को भी गति दी गई है।  देश के 800 से भी अधिक विश्वविद्यालयों व पांच हजार से अधिक डिग्री कालेजों में उच्च शिक्षा की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद में ए प्लस ग्रेड पाने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय होमवर्क पूरा करने में जुटा है। इसके लिए अकादमिक के साथ ही निर्माण कार्यों को भी गति दी गई है।
 देश के 800 से भी अधिक विश्वविद्यालयों व पांच हजार से अधिक डिग्री कालेजों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का मापन राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद करती हैं।
जिसकी ग्रेडिंग के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने भी आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एनएएसी की अच्छी ग्रेडिंग के बाद यूजीसी व रूसा की ओर से बेहतर सहयोग मिलता है।
विश्वविद्यालय के डायरेक्टर प्रो. आरसी मिश्र ने बताया कि एकेडमिक स्तर के सुधार के लिए टीम भावना से कार्य किया जा रहा है। सभी तरह की गतिविधियों को रिकार्ड करने का कार्य जारी है। शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद एक ऐसा संगठन है, जो भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का आंकलन करता है।
यह संगठन भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से वित्त पोषित है। कुलपति ओम प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययन के उच्च स्तर के लिए नियमित रूप से प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार