हल्द्वानी: सुबह ही भर लें पर्याप्त पानी, शाम को मिलेगा कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग के 36 दिनों तक उपकरणों के रखरखाव को लेकर चलने वाले अभियान से शहर के लोगों को पानी की समस्या से दोचार होना पड़ सकता है। इन दिनों में प्रत्येक दिन एक-दो बिजली के फीडर को पांच से सात घंटे बंद रखा जाएगा। रविवार को तरहबीघा और सुभाष नगर बिजलीघर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग के 36 दिनों तक उपकरणों के रखरखाव को लेकर चलने वाले अभियान से शहर के लोगों को पानी की समस्या से दोचार होना पड़ सकता है। इन दिनों में प्रत्येक दिन एक-दो बिजली के फीडर को पांच से सात घंटे बंद रखा जाएगा। रविवार को तरहबीघा और सुभाष नगर बिजलीघर का फीडर बंद रखा जाएगा।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट के अनुसार नई बस्ती क्षेत्र में तेरहबीघा बिजली घर से बिजली की सप्लाई की जाती है। यहां सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती रहेगी। सुभाष नगर बिजलीघर से होने वाली बिजली आपूर्ति को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा।

उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग के रोस्टर को ध्यान में रखते हुए शाम को होने वाली इन क्षेत्रों की सप्लाई को स्टोर न कर नलकूप से सीधे पानी की सप्लाई दी जाएगी। कोशिश रहेगी कि हर घर में पर्याप्त पानी पहुंच सके।

दमुवाढूंगा की हजारों की आबादी प्यासी
दमुवाढूंगा क्षेत्र की हजारों की आबादी को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह और शाम को भी पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी दिक्कते हुई। लोगों को निजी टैंकर की व्यवस्था करनी पड़ी। कई लोगों ने वाहन के जरिए दूर जाकर पानी को जुटाया। इस दिक्कत से इस क्षेत्र के तमाम लोग जूझते दिखे।

तीन दिन से नहीं मिला पानी
जल संस्थान हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत पनियाली, भगवानपुर और फुटकुआं क्षेत्र के लोग पानी न आने से परेशान है। नलकूप खराब होने से यह दिक्कत आ रही है। इस समस्या से करीब 15 हजार से ज्यादा की आबादी परेशान है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार नलकूप ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।

संबंधित समाचार