हल्द्वानी: कर्मचारी बोले, बहाल करो या हमें भी बर्खास्त करो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नगर परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा तो बर्खास्त हुए सभी छह कर्मचारियों को बहाल किया जाए या फिर उन्हें भी बर्खास्त कर दिया जाए। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नगर परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा तो बर्खास्त हुए सभी छह कर्मचारियों को बहाल किया जाए या फिर उन्हें भी बर्खास्त कर दिया जाए।

संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि तीन महीने पहले अधिकारियों ने जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की है, उस दिन वे ड्यूटी पर भी नहीं थे। कार्य बहिष्कार में शामिल चार महिलाएं व दो पुरुष कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इस मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नौकरी न होने से उनके परिवारों में आर्थिक संकट गहरा गया है। लगातार अधिकारियों से नौकरी पर रखे जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उदासीनता कर उनकी मांगों को अंदेखा कर दिया जा रहा है।

इस दौरान जय प्रकाश, रामू भारती, संजीव, राजेश, विजय पाल, अनिल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, चौधरी अमरदीप, मुकेश, विशाल, बांके लाल, रोहित, चमन, सिद्धार्थ, कैलाश, रोनक, चंदन, मंजू, कृष्णा, अनिता, रोहित, शिवम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार