हल्द्वानी: अब गांवों में भी लगने शुरू होंगे साप्ताहिक हाट बाजार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांव में लगने वाले हाट बाजारों के जरिए रोजगार से जुड़े फड़ फेरी वालों के लिए अच्छी खबर है। अब पंचायत क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट बाजारों को खोलने की अनुमति मिल गई है। इससे अब तंगी झेल रहे दुकानदार व ठेकेदारों को राहत मिल सकेगी। हालांकि बाजार में आने वाले दुकानदारों व …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांव में लगने वाले हाट बाजारों के जरिए रोजगार से जुड़े फड़ फेरी वालों के लिए अच्छी खबर है। अब पंचायत क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट बाजारों को खोलने की अनुमति मिल गई है। इससे अब तंगी झेल रहे दुकानदार व ठेकेदारों को राहत मिल सकेगी।

हालांकि बाजार में आने वाले दुकानदारों व ग्राहकों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने बताया कि ठेके पर चलने वाले पंचायत क्षेत्र के हाट बाजार कोविड के चलते बंद चल रहे थे। दुकानदारों व ठेकेदार की समस्याओं को देखते हुए उन्हें खोलने की अनुमति ले ली गई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दुकानदारों को इससे राहत मिलेगी।

हालांकि जरूरी है कि महामारी से बचाव किया जाए, इसलिए हाट बाजार में दुकान लगाने वाले और खरीददारी को आने वाले ग्राहकों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। दो दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाना अनिवार्य रहेगी। साप्ताहिक हाट बाजार स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही बाजार में खरीदारी करनी होगी।

संबंधित समाचार