हल्द्वानी: सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को घेरा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने और प्रवेश आवेदन से वंचित रह गए छात्रों के लिए पोर्टल खोलने की मांग को लेकर शनिवार को प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का घेराव किया। छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल कई छात्र-छात्राएं प्रवेश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने और प्रवेश आवेदन से वंचित रह गए छात्रों के लिए पोर्टल खोलने की मांग को लेकर शनिवार को प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का घेराव किया। छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
पहली मेरिट लिस्ट में शामिल कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान इंटरनेट की समस्या का सामना करना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों के कई छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए। ऑफलाइन आवेदन के लिए भी ज्यादा समय नहीं दिया गया।
उन्होंने प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और मौका देने की पुरजोर मांग की। छात्रों ने कॉलेज में सीटें कम होने और प्राध्यापकों व संसाधनों की कमी पर भी नाराजगी जताई। प्राध्यापक डॉ. हीरा सिंह भाकुनी ने हंगामा कर रहे छात्रों को शांत किया।
