काशीपुर: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। ग्राम गढ़ीनेगी थाना कुंडा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मुकुंदी लाल ने 8 अक्टूबर को बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। ग्राम गढ़ीनेगी थाना कुंडा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मुकुंदी लाल ने 8 अक्टूबर को बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जरीफ उर्फ सिकंदर निवासी ग्राम बैलजुड़ी थाना कुंडा और सह अभियुक्त लखन निवासी रामा कॉलोनी गांव गढ़ीनेगी को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। टीम में एसआई कपिल कांबोज, कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार