अल्मोड़ा: सल्ट में अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के विकास खंड सल्ट में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो लोगों का अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त गांजे को सराईखेत क्षेत्र से एकत्र कर बेचने के लिए रामनगर ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के खिलाफ सल्ट …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के विकास खंड सल्ट में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो लोगों का अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त गांजे को सराईखेत क्षेत्र से एकत्र कर बेचने के लिए रामनगर ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सल्ट के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मरचूला पुलिस सहायता केंद्र पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। संदेह होने पर बाइक संख्या यूके-08-पीए-7074 में सवार नारायण सिंह पुत्र राजे सिंह निवासी जयराम और भगत सिंह पुत्र स्व. चंदन सिंह निवासी नौगांव की चेकिंग की गई तो उनके पास से करीब छब्बीस हजार रुपये का 5.248 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि व सराईखेत क्षेत्र से गांजा एकत्र कर उसे बेचने के लिए रामनगर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक अवनीश कुमार, दीपक सामंत, संजू सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार