हल्द्वानी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पढ़ाया कुटुंब का पाठ, नशे के खिलाफ कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी दौरे के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक हजार से अधिक परिवारों को संबोधित किया। लामाचौड़ स्थित एक निजी संस्थान के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज कुटुंब …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी दौरे के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक हजार से अधिक परिवारों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बोलते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

लामाचौड़ स्थित एक निजी संस्थान के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज कुटुंब के आधार पर चलता है। एक दूसरे की निर्भरता को मानकर चलेंगे तो समाज ठीक चलेगा। समाज में किसके साथ क्या व्यवहार करना है यह कुटुंब सिखाता है। जैसे घर में हमारी माता है वैसे ही ये सृष्टि भी हमारी माता है।

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और मंत्री बंशीधर भगत।

संघ प्रमुख ने परंपरागत खानपान, वेषभूषा और संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय भोजन 800 प्रकार का है, जिनमें उत्तराखंड के भोज्य पदार्थ स्वादिष्ट हैं। मोहन भागवत ने कहा कि जितना देशाटन करेंगे, उतनी चतुराई प्राप्त होगी , अपने तीर्थस्थलों का भ्रमण जरूर करें। उन्होंने युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत करते हुए नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस परिवार के सदस्य।

इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत करने आए राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट और क्षेत्रिय प्रमुख यूपी उत्तराखंड पदमजी ने बताया कि परिवार से लेकर पर्यावरण को लेकर संदेश दिया है। उनके संबोधन से स्वयंसेवक के नाते प्रेरणा मिली है। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत, डॉ. नीलांबर भट्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार