सवालों के घेरे में अवध विश्वविद्यालय, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद से छात्रों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अन्य विश्वविद्यालयों की तरह यहां भी बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाए। अन्यथा हम टेट और सीटेट देने …
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद से छात्रों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अन्य विश्वविद्यालयों की तरह यहां भी बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाए। अन्यथा हम टेट और सीटेट देने से वंचित रह जाएंगे।
विश्वविद्यालय के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विवि प्रशासन ने बीएड प्रथम वर्ष का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जब अवध विश्वविद्यालय की बीएड काउंसिलिंग प्रकिया और एडमिशन प्रकिया अन्य विश्वविद्यालय के साथ साथ होती है तो यहां परीक्षा में इतना विलंब क्यों?
वहीं अन्य विश्वविद्यालय में बीएड के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को या तो प्रमोट कर दिया है या उनकी परीक्षा करा के उनका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अवध विश्वविद्यालय का सत्र लेट होने से इस बार विद्यार्थी टेट और सीटेट देने से वंचित रह जाएंगे। विश्वविद्यालय ने जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है उसमें परीक्षा 22 नवंबर को खत्म होगी, जबकि टेट 28 नवंबर को है और रिजल्ट का अता-पता नहीं। इससे छात्रों में विश्वविद्यालय प्रशासन को लेकर आक्रोश है और उनकी मांग है कि छात्रों को प्रमोट किया जाए, ताकि छात्र टेट और सीटेट के पेपर में शामिल हो सकें। इस समय अवध विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार सवालों के घेरे में बना हुआ है कभी एडमिशन को लेकर, कभी प्रमोट को लेकर तो कभी रिजल्ट को लेकर।
