हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों ने सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत  का घेराव किया। उन्होंने पहली और दूसरी मेरिट में नाम आने के बावजूद प्रवेश से चूके छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक अंतिम मौका दिए जाने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि हाई मेरिट वाले विद्यार्थियों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों ने सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत  का घेराव किया। उन्होंने पहली और दूसरी मेरिट में नाम आने के बावजूद प्रवेश से चूके छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक अंतिम मौका दिए जाने की मांग की है।

छात्रों ने कहा कि हाई मेरिट वाले विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित रहना बड़ी विडंबना है। उन्होंने प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र जमा करने को 15 दिन का समय मांगा। इस मौके पर ईशा, कमलेश भट्ट, रश्मि लमगड़िया, भावना रावत, हिमांशु अधिकारी, काजल, गौरव आदि थे।

संबंधित समाचार