मंडी चेयरमैन राकेश नैनवाल ने गाजे बाजे के साथ ग्रहण किया कार्यभार, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मंडी के नवनियुक्त चेयरमैन राकेश नैनवाल व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। गांव ढिकुली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ मंडी पहुंचे। राकेश नैनवाल ने मंडी की माली हालत को ठीक करते हुए किसानों की समस्याओं का निदान व मंडी का लाभ किसानों तक …

रामनगर, अमृत विचार। मंडी के नवनियुक्त चेयरमैन राकेश नैनवाल व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। गांव ढिकुली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ मंडी पहुंचे।

राकेश नैनवाल ने मंडी की माली हालत को ठीक करते हुए किसानों की समस्याओं का निदान व मंडी का लाभ किसानों तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही धान की खरीद में कोई दिक्क्क्त ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल व उपाध्यक्ष मान सिंह रावत को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और 2022 में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए मनयोग से कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट , जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी , पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी , मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, भावना भट्ट आदि रहे।

संबंधित समाचार