रायबरेली: सड़कों के बुरे हाल से लोग परेशान, निर्माण विभाग ने कही यह बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सड़कों पर गहरे गड्ढे राहगीरों के रास्तों को कठिन बना रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग गड्ढों को भरने के जगह बारिश का सीजन खत्म होने का इंतजार कर रहा है। हाल यह है कि डलमऊ के मुराई बाग चौराहे पर गड्ढा तालाब का रूप लेता जा रहा है। जिसकी चपेट में आने से …

रायबरेली। सड़कों पर गहरे गड्ढे राहगीरों के रास्तों को कठिन बना रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग गड्ढों को भरने के जगह बारिश का सीजन खत्म होने का इंतजार कर रहा है।

हाल यह है कि डलमऊ के मुराई बाग चौराहे पर गड्ढा तालाब का रूप लेता जा रहा है। जिसकी चपेट में आने से प्रतिदिन राहगीर व स्कूली बच्चे जख्मी हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अफसर मौन धारण किए हुए हैं। मुराई बाग ऊंचाहार मुख्य मार्ग हो या मुराई बाग लालगंज दोनों मार्गों में तीन किलोमीटर में तकरीबन चार हजार गड्ढों से गुजर कर राहगीर अपनी यात्रा पूरी करने पर मजबूर हैं।

संपर्क मार्गों की हालत भी बदतर

ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है, आलम यह है कि सड़क पक्की है या कच्ची पहचान करना मुश्किल है। पक्की सड़कों से कच्चे मार्ग बेहतर हैं। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग के अफसर मौन हैं।

लोक निर्माण विभाग के एई संतोष राय ने बताया कि बरसात के कारण सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं ,गड्ढों को बंद करने के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। बरसात रुकते ही गड्ढों को बंद कराया जाएगा ताकि राहगीरों को आवागमन में हो रही समस्या से निजात दिलाई जा सके।

संबंधित समाचार