हल्द्वानी: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से कहासुनी होने के बाद पति ने जहर खा लिया। पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चोरगलिया निवासी राजेंद्र सनवाल (39) यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। बताया जाता है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से कहासुनी होने के बाद पति ने जहर खा लिया। पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चोरगलिया निवासी राजेंद्र सनवाल (39) यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं।

बताया जाता है कि बीते रोज किसी बात को लेकर राजेंद्र की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे राजेंद्र नाराज हो गया और सीधा कमरे में चला गया। जहां उसने जहर खा लिया। जब राजेंद्र की हालत बिगड़ी तो पत्नी के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उन्हें पास के चिकित्सक को दिखाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार