हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को चिन्हित कर मैपिंग करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल जनपद के सभी दिव्यांगजनों को ईआरओ नेट में मैप्ड करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से 5,658 दिव्यांगजनों को पेंशन दिया जा रहा है। जबकि अब तक सिर्फ 4,075 दिव्यांग ही मैप्ड हैं। उन्होंने सभी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल जनपद के सभी दिव्यांगजनों को ईआरओ नेट में मैप्ड करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से 5,658 दिव्यांगजनों को पेंशन दिया जा रहा है। जबकि अब तक सिर्फ 4,075 दिव्यांग ही मैप्ड हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को 31 अक्टूबर तक सभी दिव्यांगों को मैप्ड करने के  निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक अभियान चलाते हुए बीएलओ से 100% दिव्यांग पेंशनर्स को मतदाता पहचान पत्र में चिन्हित कराएं । दिव्यांग पेंशनर्स के अतिरिक्त भी यदि कोई दिव्यांगजन रहते हैं तो उनका भी पहचान पत्र का चिन्हिकरण किया जाए।

 

तहसील         –        दिव्यांगों की संख्या जो ले रहे हैं पेंशन

नैनीताल       –                   698

धारी             –                800

लालकुआं       –               341

कालाढूंगी        –            488

हल्द्वानी            –             1,841

रामनगर            –          899

कोश्याकुटौली           –           240

बेतालघाट                  –          351

 

संबंधित समाचार