हल्द्वानी: पुलिस ने देर रात मोबाइल की दुकानों में मारा छापा, ये रही वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। हरियाणा से चोरी लाखों के मोबाइल में हल्द्वानी के तीन दुकानदारों का नाम सामने आने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई। देर शाम पुलिस ने शहर की तमाम दुकानों में छापेमारी की और 9 दुकानदारों के चालान काटे। बुधवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेश के बाद देर शाम शहर पुलिस ने अलग-अलग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हरियाणा से चोरी लाखों के मोबाइल में हल्द्वानी के तीन दुकानदारों का नाम सामने आने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई। देर शाम पुलिस ने शहर की तमाम दुकानों में छापेमारी की और 9 दुकानदारों के चालान काटे।
बुधवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेश के बाद देर शाम शहर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर कुल 67 मोबाइल शॉप एवं रिपेयरिंग की दुकानों को पर छापेमारी की। इस दौरान 9 दुकानों में अनियमितता मिलने पर सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। बता दें कि कुछ समय पहले हरियाणा से लाखों के नए मोबाइल चोरी हुए थे। जांच कर रही हरियाणा पुलिस मोबाइल की तलाश में हल्द्वानी आ पहुंची।
इस मामले में शहर के तीन बड़े दुकानदारों से पूंछताछ की गई और हरियाणा पुलिस अब भी इनसे पसम्य समय पर पूंछताछ कर रही है। पता लगा कि खटीमा में एक व्यक्ति हरियाणा से मोबाइल चोरी करने वाले के संपर्क में था। चोरी के इन मोबाइल का सौदा खटीमा में बैठे शातिरों ने हल्द्वानी के तीन बड़े मोबाइल विक्रेताओं से किया। हरियाणा पुलिस व एसओजी ने शहर के तीन बड़े विक्रेताओं की दुकान में जाकर दस्तावेजों को खंगाला और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बुधवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के जनपद के सभी पुलिस कर्मियों को शहर की सभी मोबाइल की दुकानों चैकिंग करने के आदेश दिए।
एसएसपी के आदेश के बाद देर शाम शहर की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रा में कुल 67 मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 9 दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर 2 दुकानों का 83 पुलिस एक्ट का चालान किया गया तथा 7 दुकानों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 1750/- रुपए वसूल किया गया।
इसी के साथ पुलिस ने सभी दुकान स्वामियों को हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति अगर दुकान में मोबाइल बेचने एवं मरम्मत कराने आता है तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड परिचय पत्रा और मोबाइल का बिल लेकर ही उसे रिपेयर करना, खरीदना या बेचा जाए। बकायदा पुलिस ने मोबाइल शॉप स्वामियों को एक रजिस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं, साथ ही उपरोक्त नियमों का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
