रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में अज्ञात कारणों के चलते संजय नगर खेड़ा निवासी युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में स्‍वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संजय नगर खेड़ा निवासी 35 वर्षीय देवराज मजदूरी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में अज्ञात कारणों के चलते संजय नगर खेड़ा निवासी युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में स्‍वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

संजय नगर खेड़ा निवासी 35 वर्षीय देवराज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात वह खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब पत्नी की आंख खुली तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर जब नहीं खुला तो उसे किसी अनहोनी की शंका पर पत्नी ने आस-पास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर का हाल देख कर लोगों के होश उड़ गया।

देवराज पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उप निरीक्षक कौशल भाकुनी ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक को दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर देवराज परेशान चल रहा था। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार