लालकुआं: दीवार लेखन कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, कार्यकर्ताओं से कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं,अमृत विचार। कुमाऊं दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को दीवार लेखन के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से …

लालकुआं,अमृत विचार। कुमाऊं दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को दीवार लेखन के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने को कहा। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जन समस्याओं का भी निपटारा किया।

बृहस्पतिवार को लालकुआं पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। बेरीपड़ाव में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नंदन गोस्वामी के आवास में पहुंचकर उनके भतीजे के नामकरण संस्कार में पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दिया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर हालचाल जाना। इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।

संबंधित समाचार